मुंगावली स्टेशन पर यात्री ने लगाई फांसी, अन्य यात्रियों में भय,.सुनील आचार्य ने रेल मंत्री व रेल बोर्ड को लिखा पत्र
मुंगावली (आरएनआई) जहां एक ओर भारत सरकार रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निरंतर प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर मुंगावली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच डर, भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। विशेषकर रात्रि के समय महिला एवं अकेले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं।
इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुनील आचार्य ने रेल महाप्रबंधक को पत्र लिखते हुए माननीय रेल मंत्री जी एवं रेल बोर्ड अध्यक्ष, नई दिल्ली को ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया है। पत्र में उन्होंने मुंगावली रेलवे स्टेशन पर तत्काल जीआरपी पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।
सुनील आचार्य ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मुंगावली स्टेशन से प्रतिमाह लाखों रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त होता है, इसके बावजूद यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने पूर्व में घटित महिला यात्री के साथ जघन्य अपराध एवं हाल ही में स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नं 1 के समीप गुरुवार में शीशम के पेड़ पर फांसी पर लटके मिले शव की घटना का हवाला देते हुए कहा कि इन घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल गहरा गया है वही रेलवे स्टेशन पर पर रात्रि के समय में आए दिन छोटी-मोटी चोरी चौपाटी लडाई झगडे की भी घटनाएं भी घटती रहती है स्टेशन पर रेल्वे पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने से छोटी मोटी घटनाओं के घटने पर कोई पीड़ित अशोकनगर रेल्वे थाने नहीं जाता है जिससे असामाजिक तत्वों के होंसले वुंलंद है
पत्र में यह भी कहा गया कि पूर्व में जब स्टेशन पर पुलिस जवान तैनात रहते थे, तब इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं नहीं होती थीं। जवानों की अनुपस्थिति ने असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों का रेलवे पर से विश्वास डगमगा रहा है
सुनील आचार्य ने रेल प्रशासन से मांग की है कि मुंगावली रेलवे स्टेशन पर शीघ्र जीआरपी पुलिस चौकी स्थापित कर, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, रात्रिकालीन गश्त, प्रकाश व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को आशा है कि रेल प्रशासन इस गंभीर विषय को प्राथमिकता से लेते हुए शीघ्र उचित कदम उठाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)