नगरपालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई श्रीराम शक्ति केंद्र की बैठक

श्रीराम शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को इतिहासिक मतों से जिताने का लिया संकल्प

Sunday, March 24, 2024 - 21:36
Updated: 3 years ago
0
नगरपालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई श्रीराम शक्ति केंद्र की बैठक

गुना (आरएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल गुना के श्री राम शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाली बूथ क्रमांक १४,१५,१६ की सयुक्त बैठक शक्ति केंद्र की प्रभारी सविता गुप्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुई। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा द्वारा लोकसभा के प्रत्येक बूथ का सशक्तिकरण करते हुए शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र की टोली के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। इसी को लेकर रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुप्ता के निवास पर श्रीराम शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी कार्यक्रताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को साकार करते हुए अपने अपने बूथों पर भाजपा को अधिक से अधिक मतों से जिताने की रणनीति पर मंथन किया। साथ ही कार्यक्रताओं ने भाजपा प्रत्यासी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लिया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User