ध्वजारोहण एवं घटयात्रा के साथ 17 जून को होगा पंचमुखी पंचकल्याणक महामोत्सव का आगाज

Tuesday, June 16, 2026 - 22:30
Updated: 2 months ago
0
ध्वजारोहण एवं घटयात्रा के साथ 17 जून को होगा पंचमुखी पंचकल्याणक महामोत्सव का आगाज

गुना (आरएनआई) पंचकल्याणक महोत्सव का गर्भकल्याणक पूर्वार्ध महोत्सव का प्रथम दिन ध्वजारोहण, प्रात: 5:30 बजे से होगी, मंगलाष्टक, दिग्वंदन, रक्षा मंत्र का पाठ,भगवान का नित्य अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन विधान, तद तत्पश्चात, मंगल घटयात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद आयोजन स्थल पर मंत्रोच्चार के साथ मंगल ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके उपरांत मंडप उद्घाटन, मंडल शुद्धि और मंडल प्रतिष्ठा शुद्धि आदि की मांगलिक क्रियाएं की जाएंगी। प्रात: 8 बजे जगत पूज्य मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के मंगल प्रवचन और आहारचर्या होगी। दोपहर के सत्र में 12 बजे से पुन: मांगलिक क्रियाएं प्रारंभ होंगी, जिसमें मंगलाष्टक, दिग्वंदन, रक्षा मंत्र और शांति मंत्र के पाठ के साथ पात्र शुद्धि, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा और नांदी विधान संपन्न किया जाएगा उसके बाद मंगल कलश स्थापना, शांतिकलश स्थापना, अखंड दीप स्थापना एवं विशेष पूजन एवं यागमंडल विधान की क्रियाएं संपन्न होंगी। शाम 6:00 बजे जगत पूज्य द्वारा जिज्ञासाओं का समाधान होगा, आचार्य भक्ति भी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User