5 लाख की चांदी चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 3 दिन में पुलिस ने किया खुलासा
गुना (आरएनआई) सराफा बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से दिनदहाड़े चांदी से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने वारदात के महज तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 5 लाख रुपए मूल्य की चोरी गई पूरी चांदी भी बरामद कर ली है। मामले के खुलासे से सराफा व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार 13 जून को सराफा बाजार स्थित मनोज ज्वैलर्स से चांदी से भरा बैग चोरी हो गया था। दुकान संचालक मनोज कुमार जैन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दोपहर में वे अपने पिता सुमेरचंद जैन को दुकान पर छोड़कर बाहर गए थे। इसी दौरान दुकान में मौजूद बुजुर्ग व्यापारी टीवी देखते हुए आराम कर रहे थे। मौका पाकर एक अज्ञात युवक काउंटर के पास पहुंचा और चांदी से भरा बैग उठाकर फरार हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)