दो खोया विक्रेताओं के यहां सैंपलिंग की कार्रवाई

Wednesday, January 4, 2023 - 23:56
Updated: 4 years ago
0
दो खोया विक्रेताओं के यहां सैंपलिंग की कार्रवाई

शाहाबाद, हरदोई। खाद्य विभाग की टीम ने पुरानी गल्ला मंडी में दो खोया विक्रेताओं के यहां औचक छापेमारी करते हुए जांच की। दोनों के यहां से सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। पुरानी गल्ला मंडी में बड़े पैमाने पर मिलावटी खोया बिक्री किए जाने की शिकायतें खाद्य विभाग को लगातार मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की सुबह ही औचक छापेमारी करके खोया विक्रेता राजेश निवासी मोहल्ला खलील तथा रघुनाथ निवासी भदासी के यहां से सैंपलिंग की कार्रवाई की है। खोया विक्रेताओं के यहां कार्रवाई के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। अधिकांश कड़वा तेल के कारोबारियों ने अपनी दुकानों के या तो शटर गिरा दिए या फिर दुकान खुली छोड़ कर दूर जा बैठे। खाद्य विभाग के अधिकारियों की औचक छापेमारी के समय अफरातफरी का आलम रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User