दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या: छोटे भाई, बहू और ताऊ ने मिलकर उतारा मौत के घाट, शव को जलाकर नदी में फेंका

Friday, April 14, 2023 - 19:50
Updated: 4 years ago
0
दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या: छोटे भाई, बहू और ताऊ ने मिलकर उतारा मौत के घाट, शव को जलाकर नदी में फेंका

मुरैना। घर हड़पने के लिए छोटे भाई, बहू और ताऊ ने मिलकर दिव्यांग की लाठी-डंडों पीट-पीटकर की हत्या कर दी। फिर लाश को रात में जलाकर अस्थियां नदी में बहा दिए। लेकिन अपराधी शायद यह भूल गए कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं और अपराधी चाहे कितने भी होशियार क्यों न हो, वह एक ना एक दिन जेल की सलाखों के पीछे पहुंच ही जाते हैं। इस केस में भी जब पुलिस ने मामले की जांच की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई। अब पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मामला रामपुर थाना क्षेत्र के बेर खेड़ा गांव का है। मांगीलाल कुशवाह के दूसरे नंबर का बेटा वीरू कुशवाह दिव्यांग था, वह दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता था। वीरू ने गांव में एक आलीशान पक्का मकान बनवाया था। साथ ही कुछ जमीन भी खरीद ली थी। वीरू का छोटा भाई महेश कुशवाह और उसकी पत्नी नीलम चाहते थे कि वह उस पक्के मकान को उन्हें दे दे, लेकिन वीरू तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर वीरू का उनके साथ झगड़ा चल रहा था। 12 अप्रैल को वीरू घर में अकेला था। पिता रिश्तेदारी में गए थे। मां मायके विजयपुर गई हुई थी। तभी फिर उसके छोटे भाई महेश, बहू और ताऊ बाबू कुशवाह के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने वीरू कुशवाह के ऊपर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला बोल दिया। तीनों ने उसे इतना पीटा कि उसके प्राण पखेरू उड़ गए।

जब वीरू मर गया तो उसके ताऊ बाबू कुशवाह अपने कुछ साथियों को बुला लिया और लाश को लेकर गांव के पास में बहने वाली बांसुरी नदी के किनारे ले गए। जहां उन्होंने लाश में आग लगा दी और राख को नदी में फेंक दिया। इधर, वीरू के पिता मांगीलाल कुशवाह जब घर लौटा तो बेटा गायब था। मांगीलाल ने रामपुर थाने में जा कर मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी ने मामले की तहकीकात की तो परत दर परत वारदात के तार घर से ही खुलते गए।

रामपुर थाना प्रभारी पवन भदौरिया ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की तहकीकात की तो पता चला कि मृतक के भाई, बहू और ताऊ ने मिलकर उसकी हत्या की है। साथ ही शव को जलाकर नजदीक में बहने वाली बांसुरी नदी में बहा दिया है। जिससे कोई साक्ष्य ना जुट पाए। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटा लिए हैं और तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User