महिला मोर्चा का जिले भर में समरसता भोज - वंदना मांढरे

Saturday, April 15, 2023 - 11:00
0
महिला मोर्चा का जिले भर में समरसता भोज - वंदना मांढरे

गुना। महिलाओं को जोड़ने का प्रयास महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने अंबेडकर जयंती पर समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों के साथ सह भोज किया । इस सह भोज में प्रदेश कार्यस्मित सदस्य श्रीमती अलका बिंदल, मण्डल मंत्री श्रीमती गोमती ओझा bjp, जिला मंत्री संगीता आर्य, महिला सदस्य सुशीला यादव, अनुसूचित वर्ग से नेहा, श्वेता, रूक्मणी व अन्य बहनें उपस्थित रहीं। इस मौके पर श्रीमती मांढरे ने मोदी सरकार व शिवराज सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। मांढरे ने कहा सहभोज के माध्यम से अनुसूचित वर्ग की बहनों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का एक छोटा सा अभिनव प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता अन्न कार्यक्रम के तहत पूरे गुना जिले की अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों, मंडल स्तर की बहनों और बूथ स्तर की बहनों के साथ जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंडल की व बूथ की बहनों ने एक साथ सहभोज के कार्यक्रम किए। और विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी अनुसूचित वर्ग की बहनों का स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User