दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत, CISF की QRT में शामिल हुईं 22 महिला कमांडो

Sunday, July 5, 2026 - 11:51
0
दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत, CISF की QRT में शामिल हुईं 22 महिला कमांडो

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपनी क्विक रिएक्शन टीम (QRT) में 22 महिला कमांडो को शामिल किया है। इनकी तैनाती से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षमता और मजबूत होगी।

महिला कमांडो को उन मेट्रो स्टेशनों पर तैनात किया गया है, जहां महिला यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इनमें राजीव चौक, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, सरोजिनी नगर और दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

ऑपरेशनल ड्यूटी से पहले सभी महिला कमांडो को विशेष सामरिक (टैक्टिकल) और आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें किसी भी सुरक्षा चुनौती, आतंकी खतरे या अन्य आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए तैनात किया गया है।

सीआईएसएफ देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभालती है। महिला कमांडो की तैनाती को सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, त्वरित और जेंडर-इन्क्लूसिव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User