दिल्ली में गैंगवार!: गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे पर बरसाईं गोलियां, विरोधी गैंग पर हत्या करने का शक
दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह करीब आठ बजे दीपक अपने परिवार के साथ टहलने निकला था। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और उसपर कई राउंड फायरिंग कर दी।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक (43) के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था। बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दीपक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस दौरान दीपक की बेटी भी उसके साथ थी, जो घायल हुई है। इस हत्या के पीछे पुलिस को गैंगवार की आशंका है।
दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह करीब आठ बजे दीपक अपने परिवार के साथ टहलने निकला था। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और उसपर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे दीपक की मौत हो गई। उसकी बेटी घायल है, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
दीपक सुबह के समय टहलने निकला था, दो अज्ञात लोग आए और कई राउंड फायरिंग की। दीपक के शरीर पर सात से आठ घाव दिखाई दे रहे हैं। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उसे कितनी गोलियां मारी गईं। मृतक दीपक कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



