दिल्ली में गरजे उद्धव ठाकरे, कहा- निरंकुशता की तरफ बढ़ रहा है देश

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की महारैली में उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश निरंकुशता की तरफ बढ़ रहा है। 

Sunday, March 31, 2024 - 14:32
0
दिल्ली में गरजे उद्धव ठाकरे, कहा- निरंकुशता की तरफ बढ़ रहा है देश

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन ने महारैली का आयोजन किया है। इस रैली में अलग अलग राज्यों से कांग्रेस के सहयोगी दल हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी रैली में पहुंचे।

देश निरंकुशता की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने के लिए आए हैं। 

ठाकरे ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। ठाकरे ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के लिए कहा कि जब मेरी दो बहनें लड़ रही हैं, तो यह भाई कैसे पीछे रह सकता है? इसलिए हम अपनी बहनों कल्पना जी और सुनीता जी के लिए यहां हैं। केजरीवाल और सोरेन दोनों को भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों में केंद्रीय एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सोच रही है कि हेमंत सोरेन और केजरीवाल को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन वे भारतीयों को नहीं जानते। हम डरने वाले लोग नहीं हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तीनों एजेंसियों को घोषित कर देना चाहिए के वे भाजपा की सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि मैं देश के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि भाजपा को सत्ता से बाहर करें। ठाकरे के अनुसार एक ही पार्टी की सरकार देश के लिए घातक साबित हो रही है। उन्होंने  कहा कि हमें ऐसा गठबंधन लाना है, जो सभी राज्यों का सम्मान करे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User