दिल्ली में आज भी बारिश के आसार, अगले छह दिन छाए रहेंगे बादल; 14-15 अगस्त को बढ़ेगी बारिश
नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहने और अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट आई, हालांकि जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगस्त में अब तक 201.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि पूरे महीने की सामान्य औसत बारिश 233.1 मिमी है। यानी राजधानी अगस्त के औसत बारिश के आंकड़े के काफी करीब पहुंच गई है। जून से अब तक दिल्ली में 493 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 360.4 मिमी है।
मंगलवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में चार मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। 14 और 15 अगस्त को राजधानी के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 15 अगस्त की सुबह 4 से 6 बजे के बीच बारिश की संभावना 70 प्रतिशत तक बताई गई है। 16 और 17 अगस्त को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।
इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)