दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद भोपाल में अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चला सर्च ऑपरेशन
भोपाल (आरएनआई): दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कम्बिंग सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीमों ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, पार्सल ऑफिस और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की।
सुरक्षा बलों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम लोगों के बैग्स व लगेज की भी तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई एहतियाती कदम के रूप में की जा रही है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



