दमोह जिला चिकित्सालय में प्रसूताओं की मौत का मामला, लापरवाही पर नोटिस जारी, भोपाल की टीम को जांच के आदेश

Friday, July 26, 2024 - 22:40
Updated: 2 years ago
0
दमोह जिला चिकित्सालय में प्रसूताओं की मौत का मामला, लापरवाही पर नोटिस जारी, भोपाल की टीम को जांच के आदेश

दमोह_भोपाल (आरएनआई) दमोह जिले के जिला अस्पताल में बीते 04 जुलाई को सिजेरियन डिलीवरी के बाद चार महिला की मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। इनमें से दो की मौत तो अस्पताल मे ही हो गई, जबकि दो ने बीते सोमवार एवं बुधवार को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों का कहना है कि अस्‍पताल प्रशासन की लापरवाही से महिलाओं की जान गई।

परिजनों का आरोप

परिजनों ने यह भी बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला को यूरिन इन्‍फेक्‍शन हुआ और उनकी जान चली गई। जबकी प्रसव से पहले तक सभी महिलायें पूरी तरह स्वस्थ थी और खुद जिला चिकित्सालय में ही उनका इलाज चल रहा था लेकिन आपरेशन के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

आयोग का नोटिस

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त/ संचालक, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं मध्‍यप्रदेश, संचालनालय, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User