दबंगों ने गरीब महिला की भूमिधारी जमीन पर किया कब्जा, रातों-रात बोया गेहूं — पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार

Wednesday, November 12, 2025 - 20:38
Updated: 11 months ago
0
दबंगों ने गरीब महिला की भूमिधारी जमीन पर किया कब्जा, रातों-रात बोया गेहूं — पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार

फतेहपुर (आरएनआई) सदर तहसील की ग्राम पंचायत रामपुर थरियांव के मजरा करनपुर निवासी पीड़ित गरीब प्रिया देवी एवं उसके परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच दबंगों से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसकी भूमिधारी जमीन गाटा संख्या 5178 व गाटा संख्या 5310 रकबा लगभग साढ़े तीन बीघा खेत में दबंग महेन्द्र, लल्लूराम, राम सिंह व संदीप आदि ने पथरगड़ी होने के बाद भी सोमवार की रात जबरन खेत की जुताई कर गेहूं बो दिया है।

पीड़िता प्रिया देवी के अनुसार जब उसे पता चला और मना करने गई तो उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार हसवा ने पहले ही उपरोक्त अवैध कब्जेदारों नायब तहसीलदार हसवा पहले ही कब्जा न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन दबंगों पर उसका कोई असर नहीं है। उसने बताया कि उपरोक्त आरोपियों ने नायब तहसीलदार हसवा के यहां उसके खिलाफ फर्जी तरीके से एक वाद दायर किया था, उसका भी फैसला उसके पक्ष में हो गया, बावजूद इसके दबंग अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं उसने स्थानीय कानूनगो तिलक दत्त मिश्रा पर लगाते हुए कहा कि साठ हजार रुपए ले लिया, लेकिन उसके बाद भी कब्जा नहीं दिला रहे। उसने ये भी आरोप लगाया कि कानूनगो ने विपक्षियों से सांठ-गांठ कर लिया है, जिससे दबंगों के हौसले बढ़े हैं। पीड़ित परिवार ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए न्याय दिलाने की अपील की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User