भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा आंगनबाड़ी केंद्र हथगाम, सीडीपीओ के न हटने से विभाग में चर्चा

Wednesday, November 12, 2025 - 20:37
Updated: 11 months ago
0

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) आंगनबाड़ी केंद्र हथगाम में गड़बड़झाला है। चंद सिक्को के लिए कार्यकत्री को निशाना बनाकर शोषण किया जाता है। लगभग सात सालों से अधिक समय से एक ही जगह पर कार्यरत सीडीपीओ संतोष पाल की मिलीभगत से सुपरवाइजर सुकन्या देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पंजीरी वितरण के नाम पर प्रति कार्यकत्री से तेल, दलिया आदि के वितरण में रिश्वत लेने का धंधा जोरों पर चल रहा है। जिसे पिछले सप्ताह रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। मीडिया में आने के बाद आंगनबाड़ी महिलाओं की शिकायत पर जिले के आलाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। जिस पर दोषी पाने पर सुपरवाइजर सुकन्या देवी को निलंबित कर दिया गया। सीडीपीओ संतोष पाल के विरुद्ध कोई कार्यवाही न किए जाने से लोगों ने विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध सवाल उठाना शुरू कर दिया है। यदि सही से जांच हो जाए तो आंगनबाड़ी केंद्र ं का घोटाला सामने निकल कर आ सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User