तिलवाड़ा के पास केदारनाथ जा रही एक्सयूवी नदी में गिरी, पांच यात्री घायल
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के निकट एक एक्सयूवी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में पांच यात्री सवार थे, जो केदारनाथ यात्रा पर जा रहे बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। हादसे में सभी पांच यात्री घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर सावधानी बरतने और मौसम व सड़क की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



