तिरहुत वन प्रमंडल मुजफ्फरपुर द्वारा वृक्षारोपण के साथ साथ बच्चो को किया गया जागरूक

Monday, September 22, 2025 - 10:58
Updated: 1 year ago
0
तिरहुत वन प्रमंडल मुजफ्फरपुर  द्वारा वृक्षारोपण के साथ साथ बच्चो को किया गया जागरूक

मुजफ्फरपुर : सेवा पर्व के अवसर पर तिरहुत वन प्रमंडल मुजफ्फरपुर द्वारा स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को वृक्ष लगाने को लेकर जागरूक किया गया.

बता दें की राजकीय मध्य विद्यालय निरपूर उर्दू कूढनी मुजफ्फरपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें 500 पौधों का रोपण किया गया। सेवा पर्व का शुभारंभ 17 सितंबर को आर०डी०एस० कॉलेज मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम से हुआ था. जिसमें जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर भागीदारी की थी. अब तक तिरहुत वन प्रमंडल के विभिन्न स्थलों पर 4100 पौधे लगाए जा चुके है.  सेवा पर्व के अंतर्गत दिनांक 02.10.2025 तक कुल 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User