ड्यूटी पर असिस्टेंट लाइनमैन की मौत पर हंगामा, गुस्साए लोगों ने सोहना-पलवल रोड पर लगाया जाम
पलवल में मेघपुर बिजली सब स्टेशन पर काम करते समय एक असिस्टेंट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने जिला नागरिक अस्पताल में हंगामा किया और सोहना-पलवल रोड जाम कर दिया। वे 10 लाख रुपये मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। डीएसपी क्राइम और एसडीएम के समझाने के बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। परिजनों ने बिजली अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पलवल (आरएनआई) मेघपुर बिजली सब स्टेशन पर काम करते समय असिस्टेंट लाइनमैन की मौत से गुस्साए स्वजन ने बृहस्पतिवार को जिला नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया और कुछ देर के लिए सोहना-पलवल रोड भी जाम कर दिया।
स्वजन मामले में दस लाख के मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा और एसडीएम ज्योति के समझाने के बाद स्वजन माने और शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
इसके बाद शहर थाना पुलिस में स्वजन ने अपनी शिकायत दी। मिली जानकारी के अनुसार गांव घुघेरा का रहने वाला हरकेश बिजली विभाग में रोजगार कौशल निगम के तहत असिस्टेंट लाइनमैन के तौर पर कार्य करता था।
बुधवार को वह मेघपुर सब स्टेशन में बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया और स्वजन को सूचित किया गया।
अस्पताल पहुंचे स्वजन ने बिजली अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। स्वजन का यह भी कहना था कि जब सब स्टेशन पर काम चल रहा था तो अचानक बिजली कैसे आ गई।
स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह स्वजन को समझाकर बुधवार देर शाम को शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।
इसके बाद बृहस्पतिवार को भी जिला नागरिक अस्पताल पीड़ित पक्ष के लोगों की भारी भीड इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारी नेताओं ने दस लाख के मुआवजे समेत अन्य मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।
प्रशासन द्वारा तीन लाख का मुआवजा देने की घोषणा से गुस्सा होकर लोगों ने पलवल-सोहना मार्ग कुछ देर के लिए काम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा ने भीड़ को समझाया और जाम को खुलवाया गया।
इसके बाद एसडीएम ज्योति के समझाने पर स्वजन माने और लिखित शिकायत देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



