डॉ एपी जे कलम की जयंती पर टैगोर स्कूल के बच्चों ने लिया संकल्प "हम बनेंगे कलाम...करेंगे उनके सपनों को साकार... !

(उमेश कुमार विप्लवी)

Tuesday, October 15, 2024 - 17:42
Updated: 2 years ago
0
डॉ एपी जे कलम की जयंती पर टैगोर स्कूल के बच्चों ने लिया संकल्प "हम बनेंगे कलाम...करेंगे उनके सपनों को साकार... !

हाजीपुर (आरएनआई) शहर के मेदनीमल स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में "मिसाइल मैन ऑफ इंडिया " डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम के जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल निदेशक वरिष्ठ पत्रकार डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि कलाम ने एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक के रूप में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और इसरो के साथ काम के माध्यम से बहुत ही बहुमूल्य योगदान दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत रामेश्वरम से एक नाविक के बेटे के रूप में की थी और बन गए वैज्ञानिक,मिसाइल मैन ऑफ इंडिया,देश के 11वे राष्ट्रपति और भारत रत्न विजेता,इतना ही नहीं पूरे देश और दुनिया में लोगों के दिलों पर  राज करने वाला विशाल व्यक्तित्व,जिन्हें लोग वर्षो वर्षों-वर्ष तक याद करते रहेंगे।

अतिथि स्वरूप पहुंचे वरिष्ठ साहित्यकार रवीन्द्र कुमार रतन ने कहा कि कलाम सहाब का नाम विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है।  उनके जीवन और विचारों से छात्रो के सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के प्रारंभ में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। और उनके सम्मान में गीतों के माध्यम से गायक कुंदन कृष्णा ने गीतांजली भी अर्पित किया गया। शिक्षक नेहा कुमारी,ईशा सोनी एवं साकिब सर ने  उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किये।इस कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अब्दुल कलाम बनने का संकल्प लिया- "हमें कैस बनना है.......ऐपीजे अब्दुल कलाम बनना है। इस अवसर पर सभी बच्चे और शिक्षक-शिक्षिका  उपस्थिति थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User