डेढ़ लाख लेकर शादी कराई, फिर भगाने की रची साजिश

कथित भाई से बातचीत की रिकॉर्डिंग से पकड़ी गई महिला; मीना बाजार से भागने का था प्लान

Thursday, June 15, 2023 - 15:39
Updated: 3 years ago
0
डेढ़ लाख लेकर शादी कराई, फिर भगाने की रची साजिश
डेढ़ लाख लेकर शादी कराई, फिर भगाने की रची साजिश
डेढ़ लाख लेकर शादी कराई, फिर भगाने की रची साजिश

गुना। एक कपड़ा व्यापारी ने विधवा से शादी कर उसकी 6 महीने की बच्ची को भी स्वीकार कर लिया। महिला के कथित भाइयों ने मंदिर में शादी का खर्चा बताकर कपड़ा व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए ले लिए। यहां 10-12 दिन सबकुछ सामान्य चलता रहा, फिर इस पूरे मामले के पीछे की साजिश उजागर हुई। महिला के कथित भाई ने उसे भगाने की साजिश रची व उससे व्यापारी के फोन पर बात की। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग ने षड्यंत्र से पर्दा उठा दिया। व्यापारी और उसके साथियों ने महिला व उसे भगाकर ले जाने की तैयारी में खड़े युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के कथित भाई फरार हैं।

शिकायत के अनुसार हम गुना के हाट रोड पर रहते हैं। बड़ा भाई शिव रघुवंशी 36 साल कपड़े की दुकान करता है। जिसके लिए शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। 19 मई को मैं घर पर था तभी जीतू पाल और सुमित राजपूत घर आए। बोले- आप अपने बड़े भाई शिव की शादी करना चाहते हैं? कहने लगे- दोस्तों से बातचीत में पता चला है कि गुना में हाट रोड पर एक लड़का है। उसका संबंध होना है।

दोनों ने खुद को लड़की का भाई बताया। लड़की का नाम पूजा बताया। कहा- हम शिवपुरी जिले के बदरवास के पास ग्राम बिजरौनी के रहने वाले हैं। हम भी अपनी बहन के लिए लड़का देख रहे हैं। वह विधवा है। उसकी 6 महीने की बच्ची भी है। बच्ची को भी आपको स्वीकार करना होगा। मां-बाप भी नहीं हैं। चाहें, तो रिश्ता कर सकते हैं। हम भी बिना लड़की देखे तैयार हो गए।

27 मई को जीतू पाल का दोबारा फोन आया। कहा- 28 मई को आप बिजरौनी आ जाओ। वहां मंदिर से शादी करवा देंगे। हम लोग और कुछ दोस्त 28 मई की दोपहर करीब ढाई ग्राम बिजरौनी पहुंच गए। जीतू और सुमित भी पूजा को लेकर पहुंचे थे। यहां कहने लगे कि मंदिर में शादी करने में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च आएगा, जो कि आपको देना पड़ेगा। हम सहमत हो गए। हमने कहा कि पहले तो आपने ऐसा कुछ नहीं बताया था, लेकिन उनके कहने से मजबूरीवश हमें हामी भरनी पड़ी। उन्हें डेढ़ लाख रुपए दे दिए। शादी होने के बाद सभी लोग गुना आ गए। शिव और पूजा साथ में रहने लगे।

5 जून की रात 10 बजे प्रीति उर्फ पूजा के पास जीतू पाल व अमित राजपूत का कॉल आया। फोन शिव ने रिसीव किया। जीतू बोला- पूजा से बात करा दो। उन्होंने बात करा दी। अगले दिन जब पूजा और जीतू के बीच हुई बात की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी, तो होश उड़ गए। रिकॉर्डिंग में जीतू बोल रहा है कि "तू चिंता मत कर। तुम्हें यहां से हम किसी तरह निकलवा लेंगे। अब तू इंतजार कर। तुझको खबर आएगी कि घर से कोई खत्म हो गया। वहां तू रोने-धोने का नाटक करने लगना। उनके साथ शिवपुरी तक चली आना। इसके बाद हम उन निपट लेंगे। तू चिंता मत करना।"

इसकी रिकॉर्डिंग शिव और उसके भाई ने सुन ली। इसके बाद उन्होंने वही किया, जैसा पूजा के भाई ने प्लानिंग की थी। सोमवार रात युवक, पत्नी को मेला लेकर गया। यहां पहले ही उसने भाइयों और दोस्तों को सतर्क कर दिया था। जैसे ही पूजा मेले से बाहर आकर भागने के लिए बाइक पर बैठी, वैसे ही शिव और उसके दोस्तों ने दोनों को पकड़ लिया।

वे दोनों को लेकर थाने पहुंचे। वहां यह तय हुआ कि कोर्ट जाकर सहमति पत्र बनवा लिया जाए कि महिला साथ नहीं रहना चाहती है। दूसरे दिन महिला को कोर्ट लेकर पहुंचे। यहां महिला से आधारकार्ड मांगा गया, जो उसके पास नहीं था। सुबह से शाम 5 बजे तक सभी कोर्ट में रहे। सहमति पत्र नहीं बन पाया।

शाम 5 बजे के बाद कोतवाली पुलिस महिला को वापस थाने ले आई। पीछे-पीछे युवक और उसके दोस्त भी थाने पहुंच गए। युवक ने यहां FIR दर्ज कराई। पुलिस ने महिला और राहुल जाटव को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो मुख्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि इनका पिछला कोई ऐसा रिकॉर्ड है या नहीं।

कोतवाली थाना प्रभारी TI मदनमोहन मालवीय ने बताया कि युवक के साथ शादी की बात हुई और शादी के बहाने पैसे ले लिए गए। जिस लड़की की शादी की, वो घर से भाग गई थी। इस पर धोखाधड़ी का मुकदमा कायम किया है। इसमें तीन आरोपी नामजद हैं और एक अज्ञात आरोपी है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User