डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, चाणक्यपुरी थाने में FIR दर्ज; एआई से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Saturday, July 25, 2026 - 15:23
0
डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, चाणक्यपुरी थाने में FIR दर्ज; एआई से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो को डीपफेक बताते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण तरीके से तैयार किया गया फर्जी वीडियो करार दिया है। उन्होंने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीयूष गोयल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि संसद परिसर के बाहर मीडिया से उनकी बातचीत के वीडियो के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से छेड़छाड़ कर डीपफेक वीडियो बनाया गया और उसे गलत सूचना फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर शनिवार सुबह करीब 4:35 बजे चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि इस फर्जी वीडियो को बनाने, प्रसारित करने या जानबूझकर बढ़ावा देने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीयूष गोयल ने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए एआई तकनीक का इस तरह गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से उसकी पुष्टि करें।

उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि देश के जागरूक नागरिक, विशेषकर युवा, एआई की मदद से तैयार किए गए ऐसे फर्जी वीडियो और भ्रामक सूचनाओं का शिकार नहीं बनेंगे।

फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित डीपफेक वीडियो किसने तैयार किया, उसे सबसे पहले किसने साझा किया और उसके प्रसार में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User