डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी बरनाला ने एकनूर सिंह का हौसला बढ़ाया, एनडीए में 154वीं रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए एकनूर गिल

(सुरेश रहेजा, परवीन कुमार, चंद्र मोहन, साहिल रहेजा)

Tuesday, June 10, 2025 - 22:09
0
डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी बरनाला ने एकनूर सिंह का हौसला बढ़ाया, एनडीए में 154वीं रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए एकनूर गिल

बरनाला (आरएनआई) एनडीए में 154वीं रैंक हासिल कर छोटी सी उम्र में सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने वाले बरनाला के युवक एकनूर सिंह गिल का डिप्टी कमिश्नर बरनाला श्री टी. बेनिथ और एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने हौसला बढ़ाया। डिप्टी कमिश्नर श्री टी. बेनिथ ने कहा कि एकनूर अन्य युवाओं के लिए मिसाल हैं, उन्होंने एकनूर के माता-पिता को बधाई दी।

रूप सिंह गिल के बेटे एकनूर सिंह गिल ने बताया कि वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं और दसवीं तक अकाल अकादमी भदौड़ के छात्र रहे हैं। उन्होंने अकाल अकादमी चुन्नी कलां से 12वीं नॉन मेडिकल की पढ़ाई की और वहीं से डिफेंस ट्रेनिंग ली और पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर एनडीए में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए।

खुड़ी रोड बरनाला के रहने वाले एकनूर सिंह गिल एक साधारण परिवार से हैं। उनकी माता रमनप्रीत कौर डिप्टी कमिश्नर बरनाला के कार्यालय में आउटसोर्सिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं तथा पिता रूप सिंह ट्राइडेंट में कार्यरत हैं। एकनूर सिंह ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User