पुजारी जी तो फर्जी निकले… काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर करते थे वसूली, 21 गिरफ्तार

वाराणसी के एसीपी दशास्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सभी गिरफ्तार 21 लोग अवैध तरीके से पैसा लेकर दर्शन पूजन कराते थे और दुर्व्यवहार भी करते थे. इनमें से 15 वाराणसी के हैं, जबकि छह लोग चंदौली और मिर्जापुर के हैं।

Wednesday, June 11, 2025 - 13:39
0
पुजारी जी तो फर्जी निकले… काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर करते थे वसूली, 21 गिरफ्तार

वाराणसी (आरएनआई) अगर आप वाराणसी बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए आ रहे हैं तो सावधान हो जाइए। फर्जी तीर्थ पुरोहितों और पंडों का गैंग सक्रिय है। ये पैसा लेकर स्पर्श दर्शन और विधिवत पूजन कराने का झांसा देते हैं और बदले में अच्छा खासा पैसा वसूलते हैं। वाराणसी पुलिस को लगातार ये शिकायत मिल रही थी, लेकिन वाराणसी पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही थी।

लखनऊ के एक बड़े अधिकारी के रिश्तेदार से जब इस गिरोह ने अवैध वसूली और दुर्व्यवहार किया तब जाकर वाराणसी पुलिस पर प्रेशर बना और चौक थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। चौक और दशास्वमेध थाने के छापेमारी दस्ते ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास से मंगलवार को 21 लोगों को गिरफ्तार किया।

एसीपी दशास्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सभी गिरफ्तार 21 लोग अवैध तरीके से पैसा लेकर दर्शन पूजन कराते थे और दुर्व्यवहार भी करते थे। छापेमारी करने वाली टीम ने जिन 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें 15 वाराणसी के, जबकि छह लोग चंदौली और मिर्जापुर के हैं।

एसीपी दशास्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि ये छापेमारी लगातार जारी रहेगी। ऐसे सभी फर्जी लोगों को पुलिस गिरफ्तार करेगी, जो मंदिर में दर्शन के नाम पर अवैध वसूली में लगे हुए हैं। इसके पहले भी तिलक लगाकर पैसा वसूलने को लेकर दो फर्जी पंडों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।

ऐसी घटनाएं महाकुंभ के समय भी सामने आई थीं। इससे न सिर्फ ऐसे लोगों में जो पंक्ति बद्ध होकर दर्शन पूजन करते हैं, उनमें आक्रोश है, बल्कि विश्वनाथ मंदिर प्रशासन पर भी सवाल उठते रहते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User