झूठे केस लगाने का 'ठेका कारोबार': मथुरा में विरोधियों को फंसाने का नया हथियार

Wednesday, April 16, 2025 - 10:59
Updated: 1 year ago
0
झूठे केस लगाने का 'ठेका कारोबार': मथुरा में विरोधियों को फंसाने का नया हथियार

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में अब अपने दुश्मन ओर विरोधियों को दबाव बनाने के लिए एक नया खेल कहे या व्यापार कहे शुरू हो गया है और लोग ठेका लेने लगे हैं किसी का जमीन का मेटर हो या किसी से दुश्मनी निकालनी हो तो उस पर झूठे केस  छेड़खानी, बलात्कार, पॉक्सो आदि लगाने का ठेका लेने लगे हैं ठेका लेने वालों की थाना में सेटिंग भी होती हैं जैसा पैसा वैसे मुकदमा लिखवा दिया जाता है जमुना पार ओर कोसी में कुछ लोग है जिनके पास औरतो और नाबालिग लड़कीयों की व्यवस्था रहती हैं वह झूठा मुकदमा लगवाने वाले क्लाइंट को तोलते है और सौदा होने पर उसी प्रकार की औरत या लड़की से झूठा केस दर्ज करवा देते हैं मुकदमा के रेट भी अलग अलग है जैसे केवल छेड़खानी का लगवाना है तो पचास हजार से एक लाख तक, गैंग रेप का लगवाना है तो दो लाख से तीन लाख तक केवल बलात्कार में एक से दो लाख, पॉक्सो, बलात्कार में दो से पांच लाख तक लिए जाते है साथ में sc st का मुकदमा भी लिखने के पचास हजार अलग होते है यदि जमीन यायदाद का मेटर है तो ओर वह जमीन  करोड़ों की है तो यही रेट डबल हो जाते है। राजनीति व सामाजिक या सरकारी नौकरी में अपने विरोधियों को फसाने में भी लोग इन लोगों का सहारा ले रहे हैं। ठेका लेने वाले की सेटिंग थाना से लेकर सीओ व एस पी ऑफिस तक पहुंच रहती हैं। ऐसा नहीं है कि यह व्यापार अभी शुरू हुआ है पहले भी हुआ था लेकिन वर्तमान में ज्यादा हो रहा है  पुलीस के आलाधिकारियों को  इस खेल का पता है । इस प्रकार के झूठे मुकदम लगाने वाले की पहचान कर लगाम लगे और 182 की कार्यवाही की जाती थी।वर्तमान समय मे भी झूठे मामले में लगाम नहीं लगाने के कारण झूठे मामले ज्यादा इस प्रकार के दर्ज हो रहे है इसमें कुछ अधिवक्ता भी शामिल है बताए जाते है जो इस प्रकार की तहरीर लिखने में एक्स्पर्ट है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User