जैसीनगर का नाम बदलने पर दांगी क्षत्रिय समाज ने जताया विरोध
मुंगावली (आरएनआई) दांगी क्षत्रिय समाज जिला अशोकनगर ने मुख्यमंत्री द्वारा सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जैसीनगर नगर परिषद का नाम बदलकर "जय शिवनगर" करने की घोषणा पर कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में दांगी समाज द्वारा तहसील पहुँचकर तहसीलदार सोनम शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जैसीनगर का ऐतिहासिक संबंध 16वीं-17वीं शताब्दी के शासक राजा जयसिंह दांगी से है, जिन्होंने इस नगर को बसाया था। नगर का नाम जैसीनगर (जयसिंहनगर) राजा जयसिंह की स्मृति में रखा गया था। ऐसे में नगर का नाम बदलना समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अस्मिता पर आघात है। दांगी क्षत्रिय समाज ने कहा है कि नाम परिवर्तन का यह निर्णय राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित प्रतीत होता है और यह दांगी कछवाहा राजपूत समाज के गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ है। समाज ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की कार्रवाई को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर जैसीनगर का ऐतिह...
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

