जीतू पटवारी ने कहा इस प्रवृत्ति के लोगों को कभी माफ नहीं करते हैं श्रीराम, सच्ची भक्ति करें’

Monday, January 22, 2024 - 12:42
Updated: 3 years ago
0
जीतू पटवारी ने कहा इस प्रवृत्ति के लोगों को कभी माफ नहीं करते हैं श्रीराम, सच्ची भक्ति करें’

भोपाल (आरएनआई) आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि श्रीराम कुछ बातों को कभी माफ नहीं कर सकते। उन्होने कहा कि हमें अपने भीतर से ऐसी वृत्तियों को दूर करना चाहिए, जिनका प्रभु राम ने भी नाश किया था।

श्रीराम की सच्ची भक्ति करें
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि “14 वर्ष के वनवास में भगवान श्रीराम जी ने मुख्य रूप से 5 व्यक्तियों का वध किया! यह 5 व्यक्ति 5 वृत्तियों के भी साक्षात स्वरूप हैं!

1. मारीच – छल

2. राक्षस कबंध – दुष्टता

3. वानर सम्राट बालि – लोभ

4. महाज्ञानी कुंभकर्ण – आलस्य

5. सम्राट रावण – अहंकार

मर्यादा पुरुषोत्तम इन पांच वृत्तियों और व्यक्तियों कभी माफ नहीं करते थे! यदि हम अपने आसपास देखेंगे, तो ऐसी प्रवृत्तियों के असंख्य व्यक्ति आज भी आसानी से दिखाई दे जाएंगे! आइए, आज संकल्प लें कि ऐसी प्रवृति का नाश कर प्रभु श्रीराम जी की सच्ची भक्ति करेंगे!

दिया ये संदेश
बता दें कि कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन में जाने का न्योता अस्वीकार कर दिया था और इसके बाद बीजेपी लगातार उसपर हमलावर रही। इसे लेकर जीतू पटवारी ने कहा था कि हर कांग्रेस की धर्म में आस्था है और सभी मंदिर में दर्शन भी करना चाहते हैं लेकिन हमारा हमेशा से मानना रहा है कि धर्म का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होने कहा था कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता और नेता श्रीराम का दर्शन करने जाएंगे। अब एक बार फिर उन्होने इस मुद्दे को लेकर कहा है कि आज का दिन ये संकल्प लेने का दिन है कि हम बुरी प्रवृत्तियों को छोड़कर श्रीराम की सच्ची भक्ति की ओर अग्रसर हो।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User