जिले के म्याना निवासी दीपक शर्मा ने एशिया आर्म रेसलिंग कप में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत एवं गुना का नाम रोशन किया

Wednesday, October 30, 2024 - 20:21
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) रेसलिंग कप 2 ब्रॉन्ज विजेता श्री शर्मा के गुना आगमन पर राष्ट्रीय संस्था सक्षम के पदाधिकारियों व सदस्यों एवं परिजनों सहित खेल प्रेमियों व मित्रगणों ने किया जगह जगह स्वागत।

पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व प्रो पंजा लीग एवं एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन द्वारा 19 से 27 अक्टूबर तक मुंबई भारत में पहली बार सातवी एशियन पैरा आर्मरेसलिंग कप 2024 का आयोजन किया गया था जिसमें दीपक ने 75 किलोग्राम वर्गभार में लेफ्ट एवं राइट हैंड से भारत के लिए जीते 2 कांस्य पदक उक्त अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 देशों ने भाग लिया था। दीपक शर्मा के गुना आगमन पर दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था सक्षम के द्वारा नगर पालिका परिषद में आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े बजाकर भव्य स्वागत किया गया साथ ही साथ दीपक मित्र मंडल एवं नगरपालिका सीएमओ सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र रघुवंशी (टिल्लू भैया) ने फूल माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर दीपक शर्मा ने बताया लगभग तीन महीने ग्वालियर में रहकर तैयारी के बाद यह सफलता हासिल की इस सफलता का श्रेय उन्होने अपने माता पिता व परिजनों एवं मध्यप्रदेश आर्मरेसलिंग को तथा ग्वालियर आर्मरेसलिंग के हेड कोच मनीष कुमार मौर्य सब कोच दीपक जामोर को दिया।

तथा खेल तथा शिक्षा व अन्य क्षेत्र में तैयारी कर रहे छात्रों के लिए संदेश दिया कि यदि लक्ष्य अनुसार महनत करें अपना सो प्रतिशत एफर्ट दें जिससे आपको देर सबेर ही सही किंतु सफलता निश्चित मिलेगी इस अवसर पर सक्षम के जिला सचिव प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रोफेसर देवेन्द्र सिंह धाकड़ देशराज सिंह राजपूत, संजीव जैन, शिवहरे कोचिंग के डायरेक्टर महेश शिवहरे, बादाम सिंह कुशवाह, राम रघुवंशी मित्र मंडल शांति भिलाला, नानकराम उपस्थित लोगों व मित्रगणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। दीपक शर्मा ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User