जिला विकास अधिकारी ने किया ब्लॉक का निरीक्षण, सब कुछ मिला ठीक-ठाक

Wednesday, December 27, 2023 - 19:32
Updated: 3 years ago
0
जिला विकास अधिकारी ने किया ब्लॉक का निरीक्षण,  सब कुछ मिला ठीक-ठाक

शाहाबाद हरदोई । हरदोई के जिला विकास अधिकारी अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को शाम ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय का शीतकालीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त कार्यालय की व्यवस्था तथा अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाहाबाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे । यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह प्रतीक्षालय प्रमुख कक्ष, ब्लॉक सभागार का अवलोकन किया। इन तीनों नवनिर्मित भवनों को देखकर उन्होंने तारीफ की। तत्पश्चात उन्होंने कार्यालय सहायक विकास अधिकारी पंचायत, मनरेगा सेल एवं बी रूम, अवर अभियंता पटल, एपीओ मनरेगा पटल, मनरेगा सेल कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष, लीगल हेल्प डेस्क, आवास पटल कक्ष, एनआरएलएम कक्ष, आंकिक पटल कक्ष आदि का निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी ने स्टोर रूम को खुलवाकर उसका अवलोकन किया और स्टोर रूम में रखी जाने वाली चीजों की जानकारी भी ली। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बैठकर उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि, मनरेगा सेल एवं अन्य अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी मनवीर सिंह से पूछताछ की। अभिलेख और कार्यालय में रखरखाव की जांच से जिला विकास अधिकारी संतुष्ट नजर आए । इस मौके पर एडीओ पंचायत सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User