जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोधीपुर, शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया

Monday, October 16, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोधीपुर, शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया

शाहजहांपुर, (आरएनआई) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोधीपुर, शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वहां पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आलोक कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने उनकी संविदा समाप्त करने हेतु निर्देश दिए हैं। वहां पर मौजूद मरीजों से जानकारी करने पर पता चला कि वहां पर तैनात फार्मासिस्ट मोहसिन के द्वारा ही चिकित्सीय परामर्श तथा दवाई इत्यादि प्रदान की जाती है। अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त न मिलने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की| जिलाधिकारी ने मौके पर ही सीएमओ डॉक्टर आरके सिंह को फोन लगाकर चिकित्सक के इस लापरवाही पूर्ण व्यवहार की शिकायत की, तथा इन पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टाफ उपस्थित पंजिका का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने अस्पताल में लगी शिकायत पेटिका को भी खुलवाकर देखा, शिकायत पेटिका में कोई भी शिकायतें प्राप्त नहीं हुई।  जिलाधिकारी ने कहा है कि जिले मे डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, इससे बचने के लिए आम जनता को अपने आसपास जल भराव वाले स्थान पर तेल इत्यादि का छिड़काव करना चाहिए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User