महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, छ: माह से चल रहा था इलाज

Monday, October 16, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0
महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, छ: माह से चल रहा था इलाज

शाहाबाद हरदोई। क्षेत्र के एक गांव में महिला द्वारा पेड़ से लटककर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त विवरण में क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर खुर्द में संजय यादव पुत्र रामसागर का विवाह थाना मंझिला के करसुआग्रांट के तूतन पुरवा निवासी सुधा यादव पुत्री छत्रपाल यादव के साथ दस वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो पुत्रियां व एक 6 माह का पुत्र है।संजय यादव ने बताया उसकी पत्नी का 6 माह से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जिसका इलाज निजी चिकित्सक से चल रहा था। रविवार रात 8 बजे उसकी पत्नी शौच के लिए घर के पास बने शौचालय में गई थी। काफी देर न लौटने पर गांव वालों के साथ इधर उधर ढूंढने पर गांव के बाहर बलवत के धान के खेत में लगे आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे में उसकी पत्नी का शव लटकता दिखाई दिया। गांव वालों की मदद से उसे नीचे उतार कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User