जल जीवन मिशन विकास रथ को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया ने हरी झण्‍डी दिखाकर किया रवाना

जल जीवन मिशन द्वारा विकास रथ के माध्‍यम से लोगों को किया जा रहा है जागरूक, विकास यात्रा के दौरान जल जीवन मिशन योजना की दी जा रही है जानकारी

Monday, February 6, 2023 - 00:25
Updated: 4 years ago
0
जल जीवन मिशन विकास रथ को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया ने हरी झण्‍डी दिखाकर किया रवाना

गुना। शासन के निर्देशानुसार हर ग्राम में किए गए कार्यों की विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित परिवारों को जानकारी दी जा रही है एवं अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली जा रही है। इसके साथ ही भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने की कार्यों की जानकारी भी दी जा रही है। ग्रामवासियों को शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल कैसे  उपलब्ध होता रहेगा उसके बारे में ग्राम वासियों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामवासियों को इस हेतु क्या-क्या कार्यवाही करना है, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की क्या जवाबदारी है, के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत आज बमोरी विधानसभा के ग्राम बेरखेड़ी में मध्य प्रदेश शासन के ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री माननीय श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने विकास यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें शुद्ध पेयजल हेतु कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विधानसभा के ग्राम भटोदिया, मुरादपुर, गोलाखेड़ी एवं रत्नागिरी पंचायतों के विभिन्न ग्रामों जाएगी। साथ ही जिले की राघौगढ़ विधानसभा में नगरीय क्षेत्र एवं चांचौड़ा विधानसभा में पाखरियापुरा एवं गुना विकास विधानसभा में ग्राम बरखेड़ा हाट से जल जीवन मिशन के तहत यात्रा का शुभारंभ किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User