जलालाबाद रोड पर पार्किंग की व्यवस्था आज शाम तक दुरुस्त करायें सदर एसडीएम और बी डी ओ-जिलाधिकारी

एक हफ्ते के अंदर गड्ढे भरे जाने का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी नगरिया मोड पर अंडरपास तथा कछियानी खेड़ा मंदिर पर फुट ओवर ब्रिज का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

Tuesday, September 26, 2023 - 15:04
Updated: 3 years ago
0
जलालाबाद रोड पर पार्किंग की व्यवस्था आज शाम तक दुरुस्त करायें सदर एसडीएम और बी डी ओ-जिलाधिकारी

शाहजहांपुर, (आरएनआई) जनपद शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई संपन्न।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। पुलिस विभाग के द्वारा बताया गया की जाति सूचक शब्द लिखी हुई 275 गाड़ियों का चालान अब तक किया जा चुका है। इस संबंध में अब तक कुल 236000 रुपयों की वसूली भी की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए प्रयोग मे लायी जाने वाली ई- रिक्शा में जाली का लगा होना अनिवार्य है, ई-रिक्शा के प्रबंधन के संबंध में उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को देश के सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का अध्ययन करके शहर में उसे लागू करने का प्रयास करना चाहिए। यह कार्य पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करके शाहजहांपुर को सुरक्षित सड़कों का शहर बनाना सुनिश्चित करें। किसी विद्यालय का गेट, हॉस्पिटल का गेट या अन्य कोई भीड़ भाड़ वाला स्थान जो दुर्घटना संभावित है उसे ब्लैक स्पॉट मानकर उन्हें चिन्हित करें तथा ऐसे स्थान पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करना, सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाना तथा चालान की स्थिति में सुधार इत्यादि है। जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिए कि गुड समरितन को पुरष्कृत करके प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 

समिति की बैठक में गत माह की बैठक के कार्य वृत्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किए जाने की स्थिति तथा गत बैठक में लिए गए समस्त निर्णय के सापेक्ष कृत कार्यवाही की समीक्षा भी की गई। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलने को लेकर कुल 1603 मामले अगस्त माह में सामने आए। माह अगस्त में विभिन्न अपराधों के विरुद्ध किए गए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही के क्रम में कुल 5 लाइसेंस रद्द किए गए हैं। माह अगस्त में बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के कुल 92 मामले सामने आए हैं तथा मोडिफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हॉर्न लगे होने के कुल 58 मामले सामने आए हैं। 

बैठक में एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, ए आर टी ओ, नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि, बीएसए रणवीर सिंह इत्यादि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User