मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन

मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने राजनीति में सादगी और गरिमा का उदाहरण पेश किया है।

Tuesday, September 26, 2023 - 10:05
0
मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

नई दिल्ली, (आरएनआई) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी प्रशंसा कर कहा कि वह एक सच्चे प्रधानमंत्री थे, जिनके काम उनके शब्दों से ज्यादा बोलते थे।

91 वर्षीय मनमोहन सिंह ने साल 2004 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था। वह 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में भारत के वित्त मंत्री भी रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।  

मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने राजनीति में सादगी और गरिमा का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री हैं, जिनके काम शब्दों से ज्यादा बोलते थे। हम उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्र निर्माण में मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की ईमानदारी, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मेरे लिए एक प्रेरणा रहेगी।’ उन्होंने आगे कहा कि जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस अवसर पर मनमोहन सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक नेता के रूप में, उन्होंने राजनीति में धैर्य और विनम्रता का पाठ सिखाया। एक प्रधानमंत्री के रूप में, उनकी ईमानदारी, साहस, दूरदृष्टि और बुद्धिमत्ता ने देश को आत्म-विश्वास और गर्व के साथ 21वीं सदी में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। वाड्रा ने कहा कि उनके लिए हमेशा ही सम्मान रहेगा। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज डॉ. मनमोहन सिंह 91 साल के हो गए। वह हमेशा अनुग्रह, संयम, विनम्रता और गरिमा का प्रतीक रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मनमोहन सिंह को भारत के आर्थिक सुधारों का वास्तुकार बताया। इसके अलावा, कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User