जयवर्धन सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर घोषणावीर मुख्यमंत्री बताते हुए तंज कसा

Tuesday, July 18, 2023 - 19:57
Updated: 3 years ago
0
जयवर्धन सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर घोषणावीर मुख्यमंत्री बताते हुए तंज कसा

गुना। राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान अब तक 20 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। नौबत यहां तक आ पहुंची है कि उनकी ही पार्टी के केंद्रीय मंत्री उन्हें घोषणाएं याद दिला रहे हैं।जयवर्धन सिंह गुना में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं की बैठे लेने आए थे। 

उन्होंने 21 जुलाई को ग्वालियर में प्रियंका गांधी की सभा को लेकर कार्यकतार्ओं से चर्चा की। इसके बाद मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए भाजपा के खिलाफ हमला बोला। प्रदेश के शिक्षित, बेरोजगार युवाओं के प्रति चिंता जाहिर की और भाजपा नेताओं द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ किए जा रहे अत्याचार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस का रुख स्पष्ट किया।

जयवर्धन सिंह ने पटवारी भर्ती परीक्षा का जिक्र करते हुए कहाकि जिस तरह भाजपा विधायक के कॉलेज से 7 टॉपर निकलते हैं, एक ही गांव से 16 दिव्यांग चयनित हो जाते हैं, एक छात्रा स्वयं पटवारी भर्ती के लिए 15 लाख रुपए रिश्वत देने की बात कहती है, उससे प्रमाणित हो रहा है कि भाजपा सरकार शिक्षित-बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ क्या कर रही है। भाजपा नेता अब सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाने वाले तंत्र पर भी अपना कब्जा चाह रहे हैं। इसलिए प्रदेश के युवाओं और अनुसूचित जाति वर्ग ने तय कर लिया कि वह कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा मतदान करेंगे। सत्ताधारी दल की गतिविधियों के खिलाफ बेहद आक्रोशित नजर आ रहे जयवर्धन सिंह ने कहाकि भाजपा नेताओं और उनके दलालें में घमंड आ गया है, इसी अहंकार को कांग्रेस खत्म करेगी। मध्यप्रदेश विधानसभा में तात्कालिक और गंभीर विषयों पर सवाल करने से रोकने का आरोप लगाते हुए जयवर्धन सिंह ने कहाकि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार, अजा वर्ग के साथ अत्याचार से जुड़े सवालों के जवाब मुख्यमंत्री के पास भी नहीं हैं। इसलिए वह सवालों से बच रहे हैं। जयवर्धन सिंह ने 21 जुलाई को होने वाली प्रियंका गांधी की सभा को ऐतिहासिक बताते हुए कहाकि प्रियंका सहित राहुल गांधी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रत्येक संभाग में सभा करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User