जमीन में कब्जा करने का विरोध करने पर पिता को पीटा

Wednesday, June 25, 2025 - 19:17
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घूरी सलेमपुर में बुधवार की सुबह बंटवारे के बाद भी दूसरी जमीन में कब्जे को लेकर पुत्र ने पिता को लाठी डंडों से पीटकर बेदम कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार घूरी सलेमपुर गांव निवासी स्व0 बुद्दा का पुत्र रामदेव के तीन पुत्र समशेर, सर्वेश, ब्रजेश हैं। बताते हैं कि दो वर्ष पूर्व उसने तीनों पुत्रों को बंटवारे में जमीन दे दी। एक बीघा जमीन जिसमें आम व महुए के पेड़ लगे हुये हैं। उसको भी उसका पुत्र समशेर हड़पना चाहता है। आज सुबह वह मेड बांध रहा था। इसका विरोध जब पिता ने किया तो उसके ऊपर लाठी डन्डा से वार करने लगा। जिससे पिता का पैर टूट गया। घटना के बाद पुत्र मौके से फरार हो गया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजते हुये अपनी कार्यवाही शुरू कर दिया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User