जनता को मिला था धोखा, लेकिन भाजपा ने दिया विश्वास : डौली मेहर

भाजपा की जनहितकारी योजनाओं को रखा लोगों के सामने, नमो ऐप कराये डाउनलोड और बताई खासियत

Wednesday, December 27, 2023 - 17:12
Updated: 3 years ago
0
जनता को मिला था धोखा, लेकिन भाजपा ने दिया विश्वास : डौली मेहर

हाथरस (आरएनआई) जिन को सरकार में रह कर राजनीति का चसका लग जाता है वह वायदे पर वायदे करते हैं और जनता को मिलता है धोखा, लेकिन भाजपा तो राष्ट्रनीति का पालन कर सेवा भाव से जो 'कहा वह किया' का अनुसरण कर रही है जिससे विश्वास का चसका लग गया है। यह उद्गार नगला चौबे में ढकपुरा रोड पर आयोजित शिविर में पूर्व चेयरमैन व ब्रज क्षेत्र मंत्री श्रीमती डौली माहौर ने व्यक्त किए। पूर्व जिला उपाध्यक्ष बंशी पंडित ने कहा कि एक कहावत है कि 'दूध का भुरसा मठा को भी फूंक-फूंक कर पीता है', इसी प्रकार अब जनता भी समझ चुकी है कि उसको किसी राजनीति में नहीं फंसना। क्योंकि जनता, देश और सर्व समाज का भला राष्ट्र नीति में है। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बासुदेव माहौर एडवोकेट ने कहा अपनी-अपनी राजनीति के चक्कर में जनता को बार-बार धोखा न दिया गया होता तो भारत बहुत पहले विश्व गुरु का दर्जा पा जाता। आज देश में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की  साफ स्पष्ट राष्ट्र नीति ने जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा सरकार की जनहितारी कार्यों स्पष्ट किया और नमो एप को लोगों के मोबाइल में डाउनलोड कराया गया। बंशी पंडित और श्री माहौर के अलावा मानिक चंद, अमित कुमार, नानक चन्द माहौर, धर्मेन्द्र, लालाराम माहौर,  महेश चन्द माहौर,  कन्हैयालाल वार्ष्णेय, सुरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश माहौर, जीतू कुशवाह, मुबीन खान आदि।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User