जज्जी बस स्टैंड पर यातायात पुलिस की सघन जाँच, 39 बसों पर 27,800/- रुपये का जुर्माना
गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने और सरल व सुदृढ़ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया चलाया जा रहा है । इसके तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग की कार्यवाहियां कर वाहन चालकों को सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए जरूरी हिदायतें दी जा रहीं हैं ।
इसी तारतम्य में मिले निर्देश में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह कुशवाह द्वारा अपने यातायात बल के साथ आज 11 जून 2025 को जज्जी बस स्टेंड पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस विशेष जांच अभियान में बिना फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फायर फाइटर उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स, बिना बर्दी के चालक/ परिचालक आदि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । इस चेकिंग के दौरान कुल 39 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर कुल 27,800/-रूपये शमन शुल्क वसूला गया ल।
उपरोक्त के अतिरिक्त यातायात प्रभारी द्वारा बस संचालकों को निम्नानुसार सावधानियां बरते जाने हुते जागरूक किया गया :
1. बसों में केवल निर्धारित सीट संख्या के अनुसार ही यात्रियों को बैठाया जाए ।
2. नशे की हालत में वाहन चलाना कानूनन अपराध है, इससे बचें ।
3. वाहन की गति हमेशा नियंत्रित रखें ।
4. ओवरटेक करते समय विशेष सतर्कता बरतें, मोड़ पर ओवरटेक न करें ।
5. ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें ।
“थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है, ट्रैफिक नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है”
इस अवसर पर थाना प्रभारी यातायात द्वारा बस संचालकों को समझाइश भी दी गई कि सड़क सुरक्षा सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि जन-जीवन की रक्षा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



