यमुना में डूबने से मछुआरे की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) असोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रमसोलेपुर गांव के पास यमुना नदी किनारे दीदारगंज थाना कटरा जनपद पटना बिहार निवासी एक मछुआरे की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर उस समय हुआ जब वह बाजार से नाव द्वारा घर लौट रहा था। सुबह भोर में ग्रामीणों ने उसका शव नदी किनारे उतराता हुआ देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी चौधरी, उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र स्व रामचंद्र चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों व रिश्तेदारों के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी अपने साथियों गब्बर सिंह व अनिल के साथ बांदा जिले के मर्का बाजार गया था। खरीददारी करने के बाद शराब पी। दोपहर लगभग एक बजे तीनों नाव से वापस लौट रहे थे। गब्बर ने बताया कि जब नाव बीच में पहुंची तो तुलसी ने गर्मी लगने की बात कहते हुए कपड़े उतार दिया और नाव किनारे बैठकर पानी में हाथ जैसे ही मारा कि अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नदी में गिर गया और डूब गया। बचाने के लिए गब्बर पानी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी डूबने लगा। किसी तरह अनिल ने गब्बर को पानी से खींचकर नाव में बैठाया, लेकिन तुलसी गहरे पानी में समा कर लापता हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर देर शाम एनडीआरएफ टीम को सूचना दिया और बुधवार सुबह से सर्च ऑपरेशन कर लापता मछुआरे की तलाश करने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

