चुनाव से पहले सीएम ममता का बड़ा एलान, पांच समुदायों के लिए बनाए जाएंगे नए सांस्कृतिक और विकास बोर्ड

Friday, March 13, 2026 - 16:27
0
चुनाव से पहले सीएम ममता का बड़ा एलान, पांच समुदायों के लिए बनाए जाएंगे नए सांस्कृतिक और विकास बोर्ड

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक कदम उठाया है। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार मुंडा, कोरा, डोम, कुंभकार और सदगोप समुदायों के लिए नए सांस्कृतिक और विकास बोर्ड बनाएगी। इस कदम का उद्देश्य इन कमजोर और पिछड़े समुदायों के परंपरा, भाषा और अधिकारों की सुरक्षा करना और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार में तरक्की सुनिश्चित करना है।

सीएम ममता ने इस पहल को राज्य में समान और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ये बोर्ड इन पांच समुदायों के सांस्कृतिक और सामाजिक अधिकारों की रक्षा करेंगे और उनकी तरक्की को बढ़ावा देंगे। ममता सरकार ने बताया कि 2013 से इस तरह के कई बोर्ड बनाए जा चुके हैं, जो कमजोर समुदायों के संपूर्ण विकास में मददगार रहे हैं।

सीएम ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कोई भी समुदाय पीछे न रह जाए। हमारा लक्ष्य समान विकास और सहयोग के जरिए हर चेहरे पर मुस्कान लाना है।” यह घोषणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की गई है, जहां टीएमसी चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है और भाजपा भी चुनाव की तैयारी में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User