चित्र परिचय, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता एवं विधि संकाय के डीन प्रो. सोमेश धमीजा तथा विधि छात्र रौनक उपमन्यु जीती हुई ट्रॉफियों के साथ

जीएलए विधि संकाय के छात्र रौनक उपमन्यु ने किया देशभर में ब्रज का नाम रोशन। 

Thursday, April 24, 2025 - 19:41
Updated: 2 years ago
0
चित्र परिचय, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता एवं विधि संकाय के डीन प्रो. सोमेश धमीजा तथा विधि छात्र रौनक उपमन्यु जीती हुई ट्रॉफियों के साथ

मथुरा (आरएनआई) जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के विधि छात्र रौनक उपमन्यु ने देश भर के आईआईटी, विश्वविद्यालयो एवं आईआईएम संस्थानों में 222 फर्स्ट प्राइज शील्ड ट्राफी एवं प्रमाण पत्र जीत कर के देशभर में पहले छात्र डिबेटर बनने का इतिहास रच दिया है। इसके लिए आज विधि छात्र रौनक उपमन्यु को जीएलए संस्थान के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता एवं विधि संस्थान के डीन प्रो. सोमेश धमीजा ने उनको सम्मानित किया।

इस साल रौनक़ ने आईआईटी दिल्ली में प्रथम पुरुस्कार जीता, इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा संसद जीती। जिसमें, उन्हें भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला और राजीव शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया। पिछले 25 दिन में रौनक ने 8 प्रथम पुरुस्कार जीते। जिसमें, आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, देहरादून प्रौद्योगिकी संस्थान, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और हिन्दू कॉलेज। जिसमें उन्हें अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया ।

कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता एवं डीन प्रो. सोमेश धमीजा ने विधि छात्र रौनक उपमन्यु की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि देश भर के आईआईटी-आईआईएम एवं विश्वविद्यालय में रौनक उपमन्यु ने नेशनल डिबेटों में भाग लेकर 222 फस्ट पुरस्कार जीते हैं, जो एक गौरव की बात है। देश भर में इतने प्रथम प्राइज किसी छात्र ने युवा संसद डिबेटों में नहीं जीते है। रौनक ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के पुत्र हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User