आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हुए हमले की, की घोर निंदा की श्रद्धांजलि अर्पित

Thursday, April 24, 2025 - 19:39
Updated: 2 years ago
0
आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हुए हमले की, की घोर निंदा की श्रद्धांजलि अर्पित

मथुरा (आरएनआई) लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र प्रताप गुप्ता जिला अध्यक्ष गनेश कुमार माहौर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की घोर निंदा करते हुए  हमले में जान गवा देने वाले सभी मृतकों के लिए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रदेश सचिव वीरेंद्र प्रताप गुप्ता ने कहा सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक के कारण आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सरकार को करारा जवाब देना चाहिए, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष गनेश कुमार माहौर ने कहा कि आतंकवादियों का यह कायराना अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना ने सभी को झकझोर करके रख दिया है। नि: संदेह दिल दहला देने वाली इस घटना ने अनेकों प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आतंकवादियों को करारा जवाब देने के लिए पूरा देश सरकार के साथ है। भारत सरकार से आग्रह है जल्द ही ठोस कदम उठाकर आतंकवादियों को करारा जवाब दे जिससे मरने वालों की आत्माओं को शांति मिल सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User