चार साल की बच्ची के रेपिस्ट को फांसी

गला घोंटा, मरा समझकर झाड़ियों में फेंका था; कोर्ट ने कहा- मृत्युदंड से कम सजा पर्याप्त नहीं

Friday, April 21, 2023 - 21:52
Updated: 3 years ago
0

खंडवा। खंडवा में चार साल की बच्ची से रेप कर हत्या की कोशिश करने वाले दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है। साथ ही उम्रकैद की सजा भी दी है। आरोपी ने बच्ची का गला घोंट कर झाड़ियों में फेंक दिया था। फैसला शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश प्राची पटेल की कोर्ट ने सुनाया। कोर्ट ने कहा कि जिस बर्बरता से आरोपी ने बच्ची के साथ घटना की, उसे देखते हुए मृत्युदंड की सजा से कम नहीं हो सकता। इसके लिए उम्रकैद पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए, जब तक कि प्राण नहीं निकल जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User