चाचौड़ा के गांवों में पेयजल संकट गहराया, गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
चाचौड़ा विकासखंड में कई गांवो में पेयजल का संकट चालू हो गया है,जिसके चलते लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। लोगो का कहना हैं कि जिला प्रशासन एक टीम बनाकर ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर पेयजल की समस्या दूर करें। सत्ता दल के नेता और जनप्रतिनिधि तो केवल भागवत कथा और ब्याह शादियों में पूड़ी खाएंगे फोटो खींचवाएंगे और वो इसी को विकास समझते हैं। बाकी उनको कोई लेना-देना नहीं है। वहीं गांवों में लाइट की भी बहुत समस्या है गांव में मेंटेनेंस के नाम पर कहीं घंटे लाइट काटी जा रही है कहीं आंधी और हवा बता कर पूरा-पूरा दिन और रात लाइट बंद की जा रही है।
यह दृश्य है हमारे चाचौड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत झिरी तहसील कुंभराज का जहां पर लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है ग्राम पंचायत का भी इस और कोई ध्यान नहीं है।
अगर एक-दो दिन में क्षेत्र की समस्या में सुधार नहीं हुआ तो फिर मजबूरन हम सब लोगों को गुना के पन्नालाल शाक्य विधायक गुना को अवगत कराना पड़ेगी, क्योंकि यहां के नेताओं को फुर्सत नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)