घोसीपुरा में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 14 आरोपियों पर कार्रवाई, ₹41,600 नकद जब्त

Sunday, August 2, 2026 - 22:07
Updated: 6 hours ago
0
घोसीपुरा में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 14 आरोपियों पर कार्रवाई, ₹41,600 नकद जब्त

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं है।

 इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थांतार्गत घोसीपुरा नाले के पास फड जमाकर जुआ खेल रहे 14 जुआरियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिनके कब्जे से 41,600/-रुपये नकदी सहित ताश की गड्डी जप्त की गई है ।

                                                    उल्लेखनीय है कि आज 02 अगस्त के दोपहर में कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घोसीपुरा नाले के पास दस-पंद्रह लोग फड जमाकर ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जुए की सूचना को गंभीरता से लेते हुए कैंट थाने से तत्काल पुलिस टीम जुआरियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु रवाना हुई । टीम बिना कोई विलंब किए तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो 10-15 व्यक्ति फड़ जमाकर ताश के पत्तों से मांग पत्ती का खेल खेलते हुए रुपये की हार-जीत के दांव लगा रहे थे । इसके बाद पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को धर दबोच लिया गया और दो जुआरी मौके से फरार हो गए । पकड में आए जुआरियों द्वारा पूछताछ में अपने नाम 1. दीपक पुत्र रमेश सुरेलिया, 2. अनिल पुत्र ओमप्रकाश जैन, 3. अभिषेक पुत्र हुकुम सिंह साहू निवासीगण सिसौदिया कालोनी गुना, 4. गोलू पुत्र दीपराज परिहार, 5. विक्रम पुत्र गौतम जाटव निवासीगण घोसीपुरा, 6. अंशुल पुत्र अशोक कुमार जैन निवासी चौधरी मोहल्ला, 7. घनश्याम पुत्र चंपालाल कुशवाह निवासी बांसखेडी, 8. धनपाल पुत्र रामस्वरुप परिहार निवासी ग्राम मंगरौल थाना मृगवास, 9. सरवन पुत्र बृंदावन रजक निवासी राधा कालोनी, 10. रामसिंह पुत्र पूरनलाल कुशवाह निवासी छबडा कालोनी, 11. विनोद पुत्र तुलाराम अहिरवार निवासी गुलाबगंज कैंट, 12. संतोष पुत्र रामजीलाल नामदेव निवासी नानाखेडी के होना एवं भागे हुए व्यक्तियों के नाम बंटी कोरी निवासी गोकुल सिंह का चक व मोनू बाल्मीक निवासी घोसीपुरा के होना बताया । पुलिस द्वारा मौके से 41,600 रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 655/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

               केंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट एवं राजेश जाटव आदि की विशेष भूमिका रही है ।

               जुए के विरूद्ध गुना पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है । गुना पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User