ग्वालियर संभाग के स्काउट्स गाइड्स का पूर्व अभ्यास जंबूरी शिविर दिनांक 18 से 20 नवंबर 2025 तक आयोजित

विष्णु अग्रवाल

Thursday, November 20, 2025 - 06:30
0
ग्वालियर संभाग के स्काउट्स गाइड्स का पूर्व अभ्यास जंबूरी शिविर दिनांक 18 से 20 नवंबर 2025 तक आयोजित

ग्वालियर (आरएनआई) लखनऊ में 23 से 29 नवंबर 2025 को होने वाली 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के लिए सर्वव्यापी तैयारियाँ प्रगति पर हैं। संभागीय स्काउट प्रशिक्षण केंद्र नयागांव ग्वालियर में सभी प्रतिभागी इस जंबूरी के लिए उत्साहित हैं।

ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने को संभाग का स्काउट गाइड दल ट्रेन द्वारा लखनऊ रवाना होगा। प्रतिभाग करने के लिए स्काउट गाइड दल के विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखाई दिए हैं। ग्वालियर मंडल कंटिजेंट लीडर ने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन लखनऊ में होगा। इसमें तैयारी के लिए प्रतिभागियों को त्रिदिवसीय पूर्व शिविर में उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया था। जंबूरी में मध्यप्रदेश से ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर आदि जिलों से स्काउट, गाइड, स्काउटर तथा गाइडर प्रतिभाग करेंगे।

जंबूरी 23 से 29 नवंबर तक आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों के लिए तीन श्रेणियों—सब-कैंप एक्टिविटीज, जॉइंट ग्रुप एक्टिविटीज और इंडिविजुअल एक्टिविटीज—में रोमांचक प्रतियोगिताएं और कैम्प आधारित कार्यक्रम होंगे। स्काउट–गाइड स्किल्स, पायनियरिंग प्रोजेक्ट्स, रंगोली, मार्चपास्ट, फिजिकल डिस्प्ले, स्टेट गेट, एग्ज़िबिशन, फूड प्लाजा, फोक डांस, एथनिक फैशन शो, बैंड परेड और एडवेंचर जोन जैसे आकर्षण इस आयोजन को विशेष बनाएंगे। एडवेंचर जोन में जिपलाइन, स्काई साइक्लिंग, वॉल क्लाइम्बिंग और ब्लैक ब्रिज जैसी गतिविधियाँ प्रतिभागियों के उत्साह को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

जंबूरी का उद्घाटन 24 नवंबर को होगा।

ग्वालियर संभाग से लखनऊ तक की यह यात्रा न केवल स्काउट–गाइड्स के जीवन में नए अनुभव जोड़ने वाली है, बल्कि मध्यप्रदेश की युवा ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी बनेगी।

पूर्व तैयारी केंप नयागांव प्रशिक्षण केंद्र में श्री शंकर सिंह ए.एस.ओ.सी. के नेतृत्व में हुआ। श्री सुखदेव सिंह चौहान जिला संगठक स्काउट, श्री उपाध्याय कोषाध्यक्ष, श्री सुजीत जैन कार्यालय सहायक, स्काउट मास्टर्स व गाइड केप्टिन्स सहित पदाधिकारी गण रोवर रेंजर उपस्थित हुए।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User