कादीपुर में व्यापारी युवक की हत्या, पुलिस ने मामले की जांच तेज की

Nov 20, 2025 - 09:10
 0  216

कादीपुर (आरएनआई) कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर खुर्द बाजार में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक व्यापारी युवक की हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जलालपुर पाण्डेय का पूरा निवासी रामकेवल गुप्ता की किराना दुकान कादीपुर खुर्द बाजार में स्थित है, जिसे वह अपने पुत्र राकेश कुमार के साथ संभालते थे। बुधवार रात राकेश दुकान के सामने सड़क किनारे लोहे की गुमटी के पास चारपाई पर सो रहे थे। देर रात किसी समय उनकी सिर पर वार करके हत्या कर दी गई।

सुबह जब आसपास के लोग जागे और दुकान के पास पहुंचे, तो जमीन पर फैले खून को देखकर दंग रह गए। पास ही चारपाई पर राकेश कुमार खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर कादीपुर पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम और प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

मृतक के भाई राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने बताया कि यह घटना बेहद दुखद है और मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। दोषियों की गिरफ्तारी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेजी से जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0