ग्वालियर में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, 140 से ज्यादा मकान-दुकान खड़ी
ग्वालियर के आमखो क्षेत्र में करीब 10 बीघा 10 बिस्वा (सर्वे नंबर 1817/2) शासकीय भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। करीब 200 करोड़ रुपये मूल्य की इस सरकारी जमीन पर 140 से अधिक मकान, दुकान, अस्पताल और कोचिंग सेंटर बनाए जा चुके हैं। आरोप है कि गलत सर्वे नंबर के आधार पर रजिस्ट्री कराकर निर्माण की अनुमति भी ली गई, जबकि खसरे में यह भूमि शासकीय दर्ज है। शिकायतों के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से राजस्व और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। तहसीलदार मनीष जैन ने बताया कि पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं और नए निर्माण पर स्टे लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी और यदि निर्माण जारी मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

