ग्राम प्रधान को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, हथियारों के साथ भेजा फोटो, जांच में जुटी पुलिस

ग्राम प्रधान को धमकी देने वाला गांव की रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। वहीं युवक के हथियारों के साथ फोटो भी पुलिस को दिए गए हैं। 

Tuesday, September 10, 2024 - 14:04
0
ग्राम प्रधान को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, हथियारों के साथ भेजा फोटो, जांच में जुटी पुलिस

आगरा (आरएनआई) आगरा में फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम पतसाल के प्रधान को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी गई। आरोपी गांव की रहने वाला है। उसने मोबाइल पर हथियारों को साथ फोटो भी भेजे। दहशत में आए ग्राम प्रधान ने पुलिस से शिकायत की है। 

 ग्राम पतसाल के ग्राम प्रधान राजकुमार लोधी ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक द्वारा उसे व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है । साथ ही तहरीर में लिखा है कि आरोपी अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। ग्राम प्रधान ने आरोपी युवक के अवैध असलाहों के साथ भी फोटो पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User