ग्यारह जून को भाजपा प्रेक्षागृह में लगाएगी प्रदर्शनी, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपाईयों ने बैठक कर बनाई रणनीति

Monday, June 9, 2025 - 18:43
Updated: 1 year ago
0
ग्यारह जून को भाजपा प्रेक्षागृह में लगाएगी प्रदर्शनी, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपाईयों ने बैठक कर बनाई रणनीति

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन द्वारा मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने की वृहद योजना बनाई गई। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की अध्यक्षता में 11 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठक को अंतिम रूप दिया गया।

ग्यारह जून को जिला कार्यालय में होने वाली प्रेस-वार्ता एवं सरदार बल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रबुद्ध समागम में बाल एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय व भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेगें। इस दौरान अभियान की जिला संयोजक अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि 11 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है। भाजपा कार्यालय में 11 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षाग्रह में प्रदर्शनी व प्रबुद्ध समागम में जिले के संम्भ्रांत नागरिक भाग लेंगे। जिसमें डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी, व्यापारी सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग की सहभागिता होगी और मुख्य वक्ताओं के द्वारा विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, सशक्त भारत सुरक्षित भारत संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान बैठक में जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदोरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता एडवोकेट, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, नितिन सिंह मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User