गोंडा में भूकंप के झटकों से दहशत, 3.7 तीव्रता मापी गई, इटियाथोक क्षेत्र रहा केंद्र

Feb 6, 2026 - 12:49
 0  54
गोंडा में भूकंप के झटकों से दहशत, 3.7 तीव्रता मापी गई, इटियाथोक क्षेत्र रहा केंद्र

गोंडा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई, जबकि इसका केंद्र इटियाथोक क्षेत्र के इटहिया नवीजोत गांव के आसपास बताया गया है।

सुबह के समय अचानक धरती में कंपन महसूस होते ही कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि झटके कुछ ही सेकंड तक रहे और राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी संबंधित विभाग सतर्क हैं। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन नजर बनाए हुए है। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने भी स्पष्ट किया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण नुकसान की संभावना नहीं के बराबर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।

प्रशासन की ओर से लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.